तालझारी रेलवे स्टेशन पर अप बरौनी ट्रेन से गिरकर करणपुरातो निवासी किशोर हुआ गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

तालझारी: थाना क्षेत्र के करणपुरातो निवासी स्व. ताला मुर्मू का 15 वर्षीय पुत्र रोहित मुर्मू रविवार की रात लगभग 8 बजे तालझारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर अप हावड़ा राजगीर फास्ट पैसेंजर ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे किशोर का दाहिना पैर का निचला हिस्सा कटकर अलग हो गया और उसका सिर फट गया। उधर घटना की तालझारी रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान योगेंद्र मांझी को मिली जिसके बाद उन्होंने तुरंत सहयोग करते हुए तालझारी रेलवे स्टेशन से ई रिक्शा पर लादकर गंभीर रूप से घायल किशोर को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी तालझारी लेकर पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी ई रिक्शा चालक सद्दाम आलम और इदु अंसारी ने फौरन सड़क सुरक्षा नेक नागरिक प्रजापति ओम प्रकाश बाबा को दिया। जहां घटना में गंभीर रूप से घायल किशोर की जानकारी मिलते ही प्रजापति ओम प्रकाश बाबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालझारी पहुंच कर स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मी रामचंद्र, निरंजन व अमरेंद्र के सहयोग से प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को हायर सेंटर साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही घटना की सुचना गंभीर रूप से घायल किशोर के परिजनों को दिया गया जहां सुचना पाकर घायल किशोर की मां सीएचसी तालझारी पहुंची और अपने घायल बेटे को देखकर रोने लगी। जहां प्रजापति ओम प्रकाश बाबा के द्वारा गंभीर रूप से घायल किशोर की मां को समझाते हुए 108 एम्बुलेंस की मदद से बेहतर इलाज हेतु साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.