वेयर हाउस सभागार में स्किल बर्थ अटेंडट को लेकर 21 दिवसीय प्रशिक्षण की हुई शुरुआत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सदर अस्पताल स्थित वेयर हाउस सभागार में शनिवार को स्किल बर्थ अटेंडट (एसबीए) प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर 21 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया है। जहां इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. रंजन कुमार शामिल हुए। वही प्रशिक्षक जीएनएम डॉली झा, एवं दीप्तिमय के द्वारा सभी को सुरक्षति प्रसव कराने पर जानकारी दी गई है। जहां प्रसव के दौरान प्रसव के विभिन्न तरीके, जटिलता समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई है। वही मृत्यु दर को कम करने के मकसद से सीएचओ, एएनएम को कई आवश्यक जानकारी दी गई है। उधर यह प्रशिक्षण 21 दिनों तक चलेगा जिसमें 15 दिन प्रेक्टिकल और 6 दिन थ्योरी करवाते हुए सभी को ट्रेनिंग करवाया जाएगा। इस मौके पर कई सीएचओ, एएनएम, परिवार नियोजन परामर्शी संजय पासवान मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.