सरकार जनभावनाओं से कट चुकी है, जनता का विश्वास खो चुकी है: सी.पी. सिंह

SHARE:

Ghatshila: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र भाजपा ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज़ कर दिया है। इसी क्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं रांची के विधायक सी.पी. सिंह ने आज रामनगर बस्ती (जादूगोड़ा) में जनसंपर्क कर जनता से संवाद किया।

स्थानीय नागरिकों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में महिला मोर्चा की नेत्री शिला उरांव ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता सी.पी. सिंह ने स्वयं दिलाई।

सभा को संबोधित करते हुए सी.पी. सिंह ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि

“झारखंड की मौजूदा सरकार जनभावनाओं से पूरी तरह कट चुकी है और आदिवासी समाज का विश्वास खो चुकी है। जनता अब इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को जवाब देने के लिए तैयार है।”



उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो झारखंड के अधिकार, अस्मिता और सम्मान की सच्ची लड़ाई लड़ रही है।
सी.पी. सिंह ने जनता से अपील की कि आगामी 11 नवम्बर 2025 को होने वाले घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में क्रमांक संख्या-1 पर कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, रोहित सिंह परमार, चंचल दास, विक्रम सिंह, रूपाली सवैया, तनुश्री नंदा, रीना महाली, सुमित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment