घाटशिला उपचुनाव: जेएमएम हार के डर से हताश-निराश, बंगाल-उड़ीसा से मंगाई जा रही भीड़ – आदित्य साहू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को गुड़ाबांदा मंडल अंतर्गत सिंहपुरा हाट मैदान में आयोजित पंचायत स्तरीय सम्मेलन में भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जमकर हमला बोला।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि झामुमो की हालत अब हताश और निराश हो चुकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की सभाओं में भीड़ न के बराबर रह गई है। उन्होंने कहा कि “सभा स्थल भरने के लिए बंगाल और उड़ीसा से लोगों को मंगाया जा रहा है, जबकि घाटशिला की जनता की भागीदारी नाम मात्र की है।”

भाजपा नेता ने दावा किया कि जेएमएम अब सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और मुख्यमंत्री, मंत्री तथा सत्ताधारी दल के नेताओं ने बूथ-स्तर पर “टेंडर” बाँटने का काम शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा — “जेएमएम नेताओं को अपनी हार साफ दिख रही है, इसलिए अब सरकारी तंत्र और पैसों का खेल चल रहा है। लेकिन घाटशिला की जागरूक जनता भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएगी।”

सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकुमार पाहन और नीलकंठ सिंह मुंडा भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.