केएसएमएस में आयोजित करियर फेयर, छात्रों को उच्च शिक्षा और करियर के विविध अवसरों की मिली जानकारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : केरल समाजम मॉडल स्कूल (KSMS) में करियर गाइडेंस क्लब के तत्वावधान में और स्काईहाई एजुकेशनल सर्विसेज के सहयोग से एक दिवसीय करियर फेयर का आयोजन किया गया। यह आयोजन कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से रखा गया था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विविध अवसरों से अवगत कराना और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित कराना था।

इस अवसर पर देश के कई नामी शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया, जिनमें गीता इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, चितकारा यूनिवर्सिटी, सीजीसी लांदरण यूनिवर्सिटी, जगद्गुरु कृपालु यूनिवर्सिटी, सेंचुरियन यूनिवर्सिटी, दयानंद सागर यूनिवर्सिटी, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, डीआईटी यूनिवर्सिटी, एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी और आदामस यूनिवर्सिटी शामिल थीं।

इन संस्थानों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों, इंफ्रास्ट्रक्चर और करियर संभावनाओं की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्तियों, करियर पथों और वैश्विक अवसरों से जुड़ी अहम जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के दौरान हुई प्रेजेंटेशन और वन-ऑन-वन काउंसलिंग सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने भविष्य की शिक्षा और करियर को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक समृद्ध और प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ, जिसने उन्हें उच्च शिक्षा से जुड़े निर्णय लेने में सक्षम बनाया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.