सरायकेला में वंदे मातरम की गूंज — राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ पर भावनात्मक समारोह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela: राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सरायकेला में जिला प्रशासन की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की, जबकि उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।

राजकीय कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सरायकेला की छात्राओं के साथ उपायुक्त और डीडीसी ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार और झारखंड सरकार के संयुक्त निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि नई पीढ़ी राष्ट्रगीत के महत्व को समझे और उसमें देशभक्ति की भावना प्रगाढ़ हो। उन्होंने कहा — “वंदे मातरम हमारी मातृभूमि की वंदना का प्रतीक है, इसे हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय की छात्राएँ तथा शिक्षक-शिक्षिकाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को राष्ट्रगीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसकी भावनात्मक गहराई और भारत के सांस्कृतिक गौरव से परिचित कराना था।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनों ने एक स्वर में कहा — “वंदे मातरम, जय हिन्द!”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.