बड़ाजामदा डकैती कांड का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार — मुख्य सरगना संजीव मिश्रा सहित गैंग के सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा (बड़ाजामदा ओपी) क्षेत्र में 14 अक्टूबर की रात हुई डकैती की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। पुलिस ने मुख्य सरगना संजीव मिश्रा समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 20 हजार रुपये नकद, एक पिस्टल, सात मोबाइल फोन, एक चाइनीज सीढ़ी और दो चारपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के पास रहने वाले अनिल चौरसिया के घर में रात्रि करीब 12 बजे हथियारबंद अपराधी घुस आए थे। पिस्टल का भय दिखाकर अपराधियों ने लगभग 2.5 लाख रुपये नकद, सोने की चेन और ब्रेसलेट की लूट की थी। इस मामले में गुवा (बड़ाजामदा ओपी) कांड संख्या 45/25, दिनांक 14.10.2025 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक, पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर एसडीपीओ अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम में बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव, नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह, गुवा थाना प्रभारी नितेश कुमार तथा तकनीकी शाखा के जवान शामिल थे।

एसडीपीओ अजय केरकेट्टा ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में मुख्य सरगना संजीव मिश्रा समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। संजीव मिश्रा पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वही इस गैंग का मास्टरमाइंड है।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम इस प्रकार हैं:

1. संजीव मिश्रा – मुख्य सरगना


2. राज कुमार बैनों (35 वर्ष), पिता रामदास बैनों, निवासी आदित्यपुर, माझीटोला (जिला सरायकेला-खरसावां)


3. पिंटू कुमार बारीक (33 वर्ष), पिता स्व. बोधिनाथ बारीक, निवासी नारायणपुर (सरायकेला), वर्तमान पता आदित्यपुर वस्ती


4. दीपक महतो (35 वर्ष), पिता स्व. रामबालक महतो, निवासी बर्मा माइंस, लघुवर नगर, जमशेदपुर


5. रामा शंकर गुप्ता (50 वर्ष), पिता स्व. लालू प्रसाद गुप्ता, निवासी बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के पास, थाना गुवा


छापामारी दल की त्वरित कार्रवाई में सभी अपराधी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। पुलिस अब इस गैंग से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश और नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.