आत्मा सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

SHARE:

विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी व कर्मी

साहिबगंज: जिला परामर्श राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन पद से अजय कुमार पुरी का अवकाश ग्रहण करने के बाद गुरुवार को कृषि विभाग परिसर के आत्मा सभागार में विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां इस कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने फूल माला, गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र देकर अजय पुरी का विदाई किया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने कहा कि एक मानव बल हमारे बीच से चला गया। जहां अजय पुरी के जाने के बाद उन्हें लग रहा है कि उनका एक हाथ कट गया है और अब उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस विदाई समारोह पर उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों ने उनके जीवन काल से जुड़े सभी को बात कही जहां सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।इस अवसर पर अजय पुरी ने कहा कि उन्हें चारों तरफ से सभी का सम्मान मिला है। इस अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता, अरुण भोक्ता, कंचन कुमार, राजीव कुमार पांडे, मंटू कुमार आदि ने अपने विचार रखें।

Leave a Comment