मोगरा पुल के समीप स्कूटी सवार बाप बेटी को तेज रफ्तार हाईवा ने मारी जोरदार टक्कर, सदर अस्पताल में भर्ती

Share करें

✓ Link copy हो गया!
घायल मंसूर अंसारी

साहिबगंज: बोरियो थाना क्षेत्र के मोगरा पुल के समीप गुरुवार को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार बाप बेटी को जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार फूलभंगा बरहेट निवासी मंसूर अंसारी (58) अपनी गर्भवती बेटी रुबीना खातून (20) एवं रिजवाना खातून (18) को अपने साथ स्कूटी पर बिठाकर साहिबगंज में डॉक्टर को दिखाने के लिए आया हुआ था। जहां अपनी बेटी रुबीना खातून को डॉक्टर से दिखाने के बाद वो अपने स्कूटी संख्या जेएच 04 वाई 2652 पर दोनों बेटियों को अपने साथ बैठाकर वापस अपने घर लौट रहे थे कि अचानक बीच रास्ते में ही मोगरा पुल के पास तेज रफ्तार हाईवा चालक ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उधर सड़क दुर्घटना के बाद तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से फौरन सीएचसी बोरियो ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करते हुए उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आनन फानन में बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर सदर अस्पताल में इमर्जेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. ऋतुराज ने फौरन तीनों घायलों का इलाज किया।

6 माह की गर्भवती है रुबीना खातून

गंभीर रूप से घायल गर्भवती युवती रुबीना खातून

उधर इस सड़क दुर्घटना में फुलभंगा बरहेट निवासी मंसूर अंसारी की 20 वर्षीय पुत्री रुबीना खातून भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जहां रुबीना खातून 6 माह की गर्भवती है जिसको डॉक्टर से दिखाने के लिए उसके पिता अपनी स्कूटी पर बिठाकर साहिबगंज लेकर आए थे और यहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। उधर इस सड़क दुर्घटना में रुबीना खातून के चेहरे समेत दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है जिसका सदर अस्पताल में इलाज जारी है। उधर रिजवाना खातून के सिर एवं मंसूर अंसारी के सिर पर भी गंभीर चोट आई है जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। उधर बोरियो थाना क्षेत्र की पुलिस ने हाईवा व स्कूटी को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना के बाद हाईवा चालक मौके पर से वाहन को छोड़कर फरार हो गया है। उधर बोरियो पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.