
साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने थाना क्षेत्र के डीहारी की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी को शादी की नीयत से भगाकर ले जाने वाले आरोपी युवक रोहित कुमार यादव उम्र 19 वर्ष पिता राम चंद्र यादव को कोलकाता से गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को मेडिकल जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पिंकू चौधरी ने फौरन आरोपी युवक का मेडिकल जांच किया जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी को शादी की नीयत से भगाकर कोलकाता लेकर चला गया था जहां इस घटना के बाद नाबालिग किशोरी के परिजनों ने मुफस्सिल थाना में केस दर्ज कराया था। उधर मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक व नाबालिग किशोरी को कोलकाता से बरामद करने के बाद दोनों युवक व नाबालिग किशोरी का मेडिकल जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। उधर आरोपी युवक को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे ने दी।









