घाटशिला की जनता बदलाव का निर्णय ले चुकी है — गीता कोड़ा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मुसाबनी मंडल अंतर्गत सूरदा पंचायत के गुल्फी मैदान में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिम सिंहभूम की पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, देवघर के पूर्व विधायक श्री नारायण दास एवं भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी (ओबीसी मोर्चा) श्री सुमित कुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गीता कोड़ा ने कहा कि “घाटशिला की जनता अब ठहराव से ऊब चुकी है। यहां के लोग अब बदलाव के लिए तैयार हैं। रात में भी यहां के लोग जागकर जिस समर्पण के साथ काम कर रहे हैं, वह इस बात का प्रमाण है कि घाटशिला के लोग अपने भविष्य को बदलने का संकल्प ले चुके हैं।”

उन्होंने कहा कि गांव-गांव में सड़क, पानी, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दे आज भी अधूरे हैं। भ्रष्टाचार और प्रशासनिक सुस्ती ने विकास की रफ्तार को रोक दिया है। भाजपा ही वह पार्टी है जो स्थिर, पारदर्शी और विकासोन्मुख शासन देने में सक्षम है।

गीता कोड़ा ने जनता से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि घाटशिला में विकास की नई रोशनी जल सके। उन्होंने कहा, “कमल का फूल दबाना केवल एक बटन नहीं, यह झारखंड के उज्जवल भविष्य का संकल्प है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, ग्रामीण महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा सभा स्थल “कमल खिलाओ, विकास लाओ” के नारों से गूंज उठा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.