मनोहरपुर में ग्रामीणों ने गौवंश तस्करी का प्रयास विफल किया, 16 मवेशी पकड़े — तस्कर फरार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मनोहरपुर (प. सिंहभूम) : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रायकेरा पंचायत अंतर्गत कुंदीसाई चौक के समीप सोमवार देर रात ग्रामीणों ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए गौवंश तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। घटना रात करीब दो बजे की है, जब ग्रामीणों ने तस्करों को 16 प्रतिबंधित मवेशियों के साथ पकड़ा, लेकिन दबिश पड़ते ही तस्करी में शामिल गिरोह के सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

मंगलवार सुबह पकड़े गए सभी मवेशियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामीणों के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर रायकेरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भातुराम सांडिल, जिला परिषद सदस्य (भाग-1) जयप्रकाश महतो, उपप्रमुख गोडविन एक्का समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों के बीच वितरित किए गए मवेशियों की सूची इस प्रकार है —
① सुनील नायक पिता शिवलाल नायक (रायकेरा)
② प्रवीण कुमार महतो पिता नरेश चन्द्र महतो (रायकेरा-लक्ष्मीपुर)
③ यशवंत महतो पिता कैलाश महतो (रायकेरा)
④ रौशन महतो पिता युधिष्ठिर महतो (रायकेरा-झगड़पुर)
⑤ मनोज कुजूर पिता विचो कुजूर (तरतरा)
⑥ बहादुर कोड़ाह पिता वन विहारी कोड़ाह (रामकेरा-टंगराईन)
⑦ जोकिम एक्का पिता जयकुथना एक्का (खुदपोस)
⑧ रतनलाल गोप पिता दुधनाथ गोप (रायकेरा-टंगराईन)

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में गौवंश तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.