घाटशिला में झामुमो के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब — सैकड़ों ग्रामीणों ने थामा ‘तीर-कमान’

SHARE:

Ghatshila:घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के घाटशिला पंचायत में सोमवार की शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के समर्थन में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पंचायत के फुटबॉल मैदान में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने झामुमो का दामन थामते हुए पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताया।

कार्यक्रम की अगुवाई कौशिक कुमार ने की, जबकि पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने सभी नए सदस्यों को पार्टी पट्टा पहनाकर झामुमो परिवार में विधिवत शामिल किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा—

“राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। मेहनत और एकजुटता से ही हम झारखंड को समृद्ध बना सकते हैं।”



उन्होंने लोगों से आगामी उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन (चुनाव चिन्ह तीर-कमान, क्रम संख्या 02) को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

सदस्यता लेने वालों में माल सिंह, ऋतु सिंह, शोभा सिंह, आशा सिंह, छाया सिंह, कविता शील, प्रमिला सिंह, पार्वती बागती और रीना बागती प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

मौके पर पंचायत प्रभारी सुब्रत दे, अभिषेक तिवारी, संजय तिवारी, पोल्टू सरदार, देबाशीष धाबलदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में झामुमो के प्रति नए जोश और विश्वास का माहौल देखा गया, जिसे क्षेत्र में पार्टी के बढ़ते जनाधार का संकेत माना जा रहा है।

Leave a Comment