बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार-हेमंत सरकार आदिवासी विरोधी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धालभूमगढ़ मंडल के रावताड़ा और पाणिजिया पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि घाटशिला की जनता अब पूरी तरह परिवर्तन के मूड में है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने आदिवासियों और आम जनता दोनों को ठगने का काम किया है।

“हेमंत सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान है। इस बार आदिवासी समाज वोट के ज़रिए इस सरकार को करारा जवाब देगा,” — बाबूलाल मरांडी।



मरांडी ने चाईबासा की हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी युवा अपने अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने उन पर लाठीचार्ज करवा दिया।

“यह सरकार आदिवासियों के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन उनकी आवाज़ को कुचलने का काम करती है,” उन्होंने कहा।



उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन “अबुआ सरकार” का नारा देते हैं, लेकिन वास्तव में “बबुआ के निर्देश” पर शासन चला रहे हैं। मरांडी ने दावा किया कि जनता अब इस छलावे को समझ चुकी है और आगामी उपचुनाव में झामुमो को इसका करारा जवाब देगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.