तेज रफ्तार वाहन ने छीनी एक और जान, पोटका में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka। पोटका थाना क्षेत्र के गीतिलता मुख्य सड़क पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय घटी जब एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और पोटका थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान गीतिलता गांव के भूरसाडीह निवासी कासु बास्के के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर गति नियंत्रण के उपाय करने और दुर्घटनाग्रस्त वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.