धर्मशाला में साहसिक शिविर के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय के चार स्वयंसेवक रवाना

SHARE:

Chaibasa : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स में 6 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय साहसिक शिविर में भाग लेने के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय के चार राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवक रविवार को रवाना हुए।

इस दल में ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन की राजकुमारी प्रिया सिंह, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन की सुमन डे, करीम सिटी कॉलेज के मोहम्मद रेहान रजा और हरिप्रिया मोहंता शामिल हैं।
इस टीम का नेतृत्व रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. भूपेश चंद्र कर रहे हैं।

कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,

“ऐसे साहसिक शिविर विद्यार्थियों को न केवल आत्मविश्वास से भरते हैं, बल्कि उन्हें जीवन के व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं। यह उनके व्यक्तित्व निर्माण में मील का पत्थर साबित होते हैं।”



विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. दारा सिंह गुप्ता एवं अन्य प्राध्यापकों ने भी इस यात्रा को “सीखने की दिशा में एक सशक्त पहल” बताया।

रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष श्री रामबचन ने कहा —
“विद्यार्थियों के विकास में ऐसी यात्राएं एक शिक्षण प्रयोगशाला की तरह होती हैं। हमारा संस्थान सदैव युवाओं को ऐसे अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित है।”


कॉलेज के सचिव गौरव बचन ने आशा जताई कि यह यात्रा स्वयंसेवकों के जीवन में नए विचार और सकारात्मक अनुभव जोड़ेगी।
वहीं, कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर और सभी व्याख्याता गणों ने भी दलनायक डॉ. भूपेश चंद्र और सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment