घाटशिला में भाजपा को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो में शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आगामी विधानसभा उपचुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने घाटशिला में भाजपा के संगठन में बड़ी सेंधमारी कर दी है। रविवार को झामुमो के स्टार प्रचारक एवं पोटका के विधायक संजीव सरदार ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया, जहां सैकड़ों भाजपा समर्थकों ने झामुमो का दामन थाम लिया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता छोड़कर झामुमो में शामिल होने की घोषणा की। विधायक संजीव सरदार ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि झामुमो ही जनता के हक, अधिकार और सम्मान की सच्ची लड़ाई लड़ रही है।



उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन ने जो विकास की राह दिखाई थी, उसे उनके पुत्र और झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन अब आगे बढ़ाएंगे। सरदार ने ग्रामीणों से अपील की कि वे घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं।

ग्राम प्रधानों, मांझी बाबा, नायके बाबा, बुद्धिजीवियों और युवाओं ने भी झामुमो पर विश्वास जताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और सम्मान की राह केवल झामुमो की सरकार ही दिखा सकती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.