कनाश पंचायत में सोमेश सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों से की मतदान की अपील

SHARE:

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। गुरुवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के कनाश पंचायत में झामुमो नेताओं ने महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित करना और पार्टी की नीतियों से अवगत कराना था।

ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह, नेताओं ने रखी विकास की बात

इस मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार, प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, पूर्व जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता, पी.के. राय, प्रकाश चंद्र झा, बासु कर्मकार, पिंटू लाल, प्रभात सिंह सहित पंचायत के प्रधान उपस्थित थे।

नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोमेश चंद्र सोरेन की जीत से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार ने ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, उन्हें और गति देने का काम सोमेश सोरेन करेंगे।

जनसमर्थन से झामुमो का मनोबल बढ़ा

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने नेताओं के संदेश को उत्साहपूर्वक स्वीकार किया और आगामी उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने का संकल्प लिया।

नेताओं ने कहा कि “झामुमो जनता के विश्वास की पार्टी है — हमारा लक्ष्य सत्ता नहीं, सेवा है।”

Leave a Comment