Jamshedpur : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने गुरुवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर आगामी उपचुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि घाटशिला के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए जनता को झामुमो के पक्ष में एकजुट होना चाहिए।
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों ने विधायक को भरोसा दिलाया कि वे सोमेश सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि “विकास और सेवा ही झामुमो का संकल्प है। झामुमो जहां एक ओर विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं भाजपा धर्म और विभाजन की राजनीति कर रही है, जिसे जनता भली-भांति समझ चुकी है।”
उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता इस बार भी जनता के नेता और जनहित की राजनीति को समर्थन देगी तथा झामुमो प्रत्याशी को भारी मतों से विजय दिलाएगी।









