बल्ड बैंक का राज्यस्तरीय टीम में शामिल सदस्यों ने किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!
बल्ड बैंक साहिबगंज में जांच पड़ताल करते सहायक निदेशक औषधि विभाग के अमित कुमार

साहिबगंज: सदर अस्पताल परिसर स्थित बल्ड बैंक का गुरुवार को राज्यस्तरीय टीम में शामिल सहायक निदेशक औषधि अमित कुमार एवं सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने औचक निरीक्षण किया। जहां इस दौरान राज्यस्तरीय टीम ने बल्ड बैंक परिसर में लगे विभिन्न प्रकार के उपकरणों का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को कई तरह के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही सहायक निदेशक औषधि अमित कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल साहिबगंज में स्थित बल्ड बैंक में एलाइजर मशीन को लगा दिया गया है जिससे अब यहां आने वाले मरीजों को खून के अलग अलग प्रकार जैसे प्लेटलेट्स, सिरमस की भी सुविधा बल्ड लेने के क्रम में मिलेगी। वही यहां मैन पावर की भी कमी देखी जा रही है जिसको लेकर राज्य मुख्यालय को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा ताकि मरीजों को समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ मिल सकें। इस निरीक्षण के मौके पर बल्ड बैंक प्रभारी डॉ. अलीमुद्दीन अंसारी, बल्ड बैंक इंचार्ज प्रवीण सक्सेना सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.