शहीद चौक के समीप तालझारी थाना प्रभारी ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाया जन जागरूकता अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

तालझारी: थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप बुधवार की देर शाम को थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने साइबर अपराध के खिलाफ एक जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और सतर्कता बरतने की सलाह दी। वही थाना प्रभारी ने बताया कि आजकल साइबर अपराधी फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक के माध्यम से लोगों को निशाना बना रहे हैं। जहां वे अक्सर खुद को सीबीआई अधिकारी, जज या पुलिसकर्मी बताकर लोगों को डराते हैं और उनसे पैसे की मांग करते हैं। आगे थाना प्रभारी ने यह भी जानकारी दी कि कई मामलों में अपराधी फोन करके बताते हैं कि किसी परिजन का एक्सीडेंट हो गया है और तत्काल ऑपरेशन के लिए पैसों की आवश्यकता है जहां वे भावनात्मक दबाव बनाकर लाखों रुपए ठग लेते हैं। वही उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी फोन कॉल पर बिना पुष्टि के कोई पैसा न भेजें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। वही साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 और आपातकालीन स्थिति पर 112 कॉल करने की सलाह भी दी गई। वही थाना प्रभारी ने लोगों से अपील किया कि वे किसी भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल या संदिग्ध मैसेज का जवाब न दें। साथ ही साथ किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाते की जानकारी साझा न करें। यदि कोई फर्जी कॉल करता है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सकें। उधर कार्यक्रम के अंत में, थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आग्रह किया, ताकि गांव और समाज को साइबर अपराध मुक्त बनाया जा सके जहां उन्होंने देशभक्ति के नारे भी लगवाए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.