वेयर हाउस सभागार में सीएस ने चिकित्सकों व नर्सों के साथ की बैठक, 35 मिनट विलंब से पहुंचे डीएस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को सरकार के द्वारा दिए जा रही सुविधाओं एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार लाने को लेकर बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान की अध्यक्षता में सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों व नर्सों के साथ दो घंटे तक बैठक की। इस दौरान सीएस ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने को लेकर बैठक में उपस्थित सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से कई सुझाव मांगे हैं। जहां बैठक के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएस को कई समस्याओं से अवगत भी कराया है। इस मौके पर सिविल सर्जन ने स्टाफ की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया है। वही इस दौरान कई स्वास्थ्य कर्मियों की शिकायत मिलने पर उसे जमकर फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिए है। उधर बैठक के दौरान सीएस ने साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश भी जारी किया। साथ ही साथ ड्यूटी में कोताही व लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी हिदायत देते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार लाने का निर्देश दिए। वही सदर अस्पताल में दवा से लेकर कई अन्य उपकरण उपलब्ध कराने समेत कई सुविधा बहाल करने की बात उन्होंने कही।

बैठक शुरू होने के 35 मिनट बाद विलंब से पहुंचे उपाधीक्षक

उधर सदर अस्पताल के वेयर हाउस सभागार में बुधवार दोपहर 3 बजे सिविल सर्जन सभी चिकित्सकों व नर्सों के साथ बैठक करते हुए नजर आए। जहां इस बैठक में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. देवेश कुमार को भी समय से मौजूद होना चाहिए था मगर वे बैठक के शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद इसमें शामिल हुए। उधर डीएस का बैठक में लेट आने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस बैठक मौके के पर होमगार्ड कमांडेंट सूरज कुमार, डीएस डॉ. देवेश कुमार, डॉ. तबरेज, डॉ. अलीमुद्दीन, डॉ. फरोग हसन, डॉ. रेहान, डॉ. मोहन मुर्मू, डॉ. भारती कुमारी, डॉ. सागरिका, मैनेजर अमन कुमार, एएनएम शबनम आरा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी आदि थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें