चांडिल में ओल चिकि सर्टिफिकेट वितरण समारोह, 518 विद्यार्थियों को मिला प्रमाणपत्र और अंक पत्र

SHARE:

Adityapur : चांडिल प्रखंड में आदिम डेवलपमेंट सोसायटी झारखंड एवं टाटा स्टील फाउंडेशन, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में ओल चिकि अध्ययन केंद्रों का वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं सर्टिफिकेट वितरण समारोह बड़े ही शानदार तरीके से आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष विदेश चंद्र सोरेन के नेतृत्व में कुल 518 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं अंक पत्र प्रदान किए गए।

विभिन्न केंद्रों के विद्यार्थियों की संख्या

उच्च विद्यालय चैनपुर – 112 विद्यार्थी

सारना ओल इतुन आसड़ा शाहेरबेड़ा – 86 विद्यार्थी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ालाखा – 85 विद्यार्थी

मध्य विद्यालय चिलगू चाकुलिया – 77 विद्यार्थी

खेरवाड़ जुमिद आखड़ा कानदरबेड़ा – 108 विद्यार्थी

ओल इतुन आसड़ा काशीडीह – 50 विद्यार्थी


कार्यक्रम के दौरान संस्था के सचिव बाबू राम सोरेन ने संथाली भाषा में संबोधित करते हुए कहा ओल एम आद् ले, रोड़ एम आद् ले, धर्म एम आद् ले, आम हम आदोग् आ” अर्थात — “हमारी भाषा, धर्म और संस्कृति ही हमारी असली पहचान है।”

उन्होंने कहा कि संथाली भाषा और ओल चिकि लिपि का अध्ययन अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भारत सरकार द्वारा संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है तथा नई शिक्षा नीति 2020 के तहत भी मान्यता प्राप्त है।

कार्यक्रम में स्कूल को- ऑर्डिनेटर बिजय मुर्मू, बबलू सोरेन, विष्णु सोरेन, मांझी बाबा इंद्र टुडू, नायके बाबा, सोनाराम मुर्मू, मनोहर हांसदा, शिक्षक कोकिल सोरेन, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment