Chaibsha : मनोहरपुर थाना में गुरुवार को अमीएल एक्का ने औपचारिक रूप से नए थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया। पदभार लेते ही उन्होंने स्पष्ट संकेत दे दिया कि मनोहरपुर में अब कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।
प्रभार ग्रहण करते ही अमीएल एक्का ने थाना परिसर का निरीक्षण किया, सफाई व्यवस्था, रिकॉर्ड रजिस्टर और केस फाइलों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। तत्क्षण थाना स्टाफ के साथ बैठक कर लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी अमीएल एक्का ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य मनोहरपुर क्षेत्र में शांति कायम रखना, आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि रात्रि गश्त को और सख्त किया जाएगा तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि थाना स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाने में आने वाले प्रत्येक नागरिक की शिकायत को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नए थाना प्रभारी के रूप में अमीएल एक्का की नियुक्ति से स्थानीय लोगों में उत्साह और उम्मीद की भावना देखी गई है। लोगों ने भरोसा जताया है कि उनके नेतृत्व में मनोहरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस-पब्लिक संबंध मजबूत होंगे और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।









