पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार की गोवर्धन पूजा, झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

SHARE:

Jamsedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने बुधवार को एग्रिको स्थित अपने आवास पर सपरिवार पारंपरिक श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजा संपन्न की। इस अवसर पर उन्होंने गौरा-गौरी और गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर गौमाता को खिचड़ी और गुड़ का भोग अर्पित किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की।

पूजा के दौरान उनके साथ धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास और पुत्रवधू व भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू भी मौजूद रहीं। पूरे परिवार ने श्रद्धा और भक्ति भाव से गौसेवा कर लोक परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समस्त झारखंडवासियों को आदिवासी सभ्यता एवं जनजातीय संस्कृति के प्रतीक पर्व सोहराय, बांदना पर्व और प्रकृति-पूजन के प्रतीक गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएँ और बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये पर्व हमारी समृद्ध परंपरा, लोक आस्था और पर्यावरण संरक्षण से गहराई से जुड़े हैं। इन त्योहारों से समाज में एकजुटता और प्रकृति के प्रति दायित्व का संदेश मिलता है।

Leave a Comment