Jamshedpur : कदमा मेन रोड स्थित श्री श्री रंकिणी मंदिर पूजा समिति द्वारा बुधवार को अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी माँ अन्नपूर्णा देवी की पूजा-अर्चना विधिवत रूप से संपन्न हुई।
मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप दास और महासचिव जनार्दन पांडेय ने बताया कि यह महोत्सव पिछले 35 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर छप्पन प्रकार के व्यंजन माँ अन्नपूर्णा को भोग स्वरूप अर्पित किए गए। पूजा उपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोग ग्रहण कर प्रसाद प्राप्त किया।
अध्यक्ष दिलीप दास ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव का उद्देश्य समाज में अन्न की महत्ता और सबके बीच समान रूप से बाँटने की भावना को सशक्त करना है। महासचिव जनार्दन पांडेय ने कहा कि रंकिणी मंदिर कदमा ही नहीं, बल्कि पूरे जमशेदपुर का आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुँचते हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में समिति के सदस्य के. जी. गोविंद, ए. आर. डे, सतीश वर्मा, संजय कुमार, हरभजन सिंह, एस. रमेश, सुभाष, कार्तिक, मनोज कुमार, नवीन कुमार सहित कई वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में धार्मिक उल्लास और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।









