पुलिस संस्मरण दिवस पर सरायकेला में शहीदों को श्रद्धांजलि, बहादुरी को किया गया नमन

SHARE:

Adityapur : पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर सरायकेला पुलिस केंद्र में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने शहीद हुए पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।


कार्यक्रम के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस पदाधिकारियों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का साहस और वीरता हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।


यह आयोजन इस संकल्प के साथ संपन्न हुआ कि समाज की सुरक्षा और शांति के लिए पुलिस बल सदैव तत्पर रहेगा और शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा।

Leave a Comment