बागबेड़ा में बच्चों के बीच दिवाली की खुशियां बांटी – अर्पण परिवार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय संस्था अर्पण परिवार ने इस दीपावली पर एक बार फिर सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। मंगलवार को संस्था के सदस्यों ने बागबेड़ा स्थित राजकीय जय हिंद बालिका मध्य विद्यालय में पहुंचकर बच्चों के बीच दिवाली की खुशियां बांटी।

बच्चों को पटाखे और मिठाइयां वितरित की गईं, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान और उत्साह की चमक दिखाई दी। अर्पण परिवार का यह सेवा अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर दीपों का त्योहार मनाया और समाज में प्रेम, सहयोग तथा मानवीय संवेदनाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

अर्पण परिवार के सदस्यों ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि बच्चों के जीवन में खुशियों और उमंग की रोशनी हमेशा बनी रहे। ऐसी पहल समाज में स्नेह और एकता की भावना को मजबूत करती है।”

इस सेवा कार्य में जूगुन पांडे, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, घनश्याम भिरभरिया, दीपक सिंह, राम पात्रो, हेमन्त कुमार पान, शिव दास, बिशु लोहार, अजय लोहार और शत्रुघ्न दास सहित संस्था के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें