आदित्यपुर में महा छठ पर्व की तैयारी तेज, छठ घाट पर सुरक्षा और सजावट का कार्य जोरों पर

SHARE:

Adityapur : महापर्व छठ के अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 28, रोड नंबर 32 स्थित खरकाई नदी छठ घाट पर व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। छठ घाट को आकर्षक, सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किया जा रहा है।

इस तैयारी अभियान में जन कल्याण मोर्चा, झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन एवं भगवती संघ आदित्यपुर प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इन संगठनों के तत्वावधान में घाट पर निम्नलिखित व्यवस्थाएं की जा रही हैं:

घाट की साफ-सफाई और स्वच्छता

पथ प्रकाश (लाइटिंग) की व्यवस्था

साउंड सिस्टम की स्थापना

तोरणद्वार एवं नदी घाट की सजावट

श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम



आयोजकों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि:

नदी के गहरे पानी की जांच कर बैरिकेडिंग की जाए

कुशल तैराकों की नियुक्ति सुनिश्चित हो

व्रतधारियों के लिए स्वच्छ जल की समुचित व्यवस्था हो


ताकि छठ पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धा के साथ संपन्न हो सके।

आयोजन समिति का गठन

इस पवित्र आयोजन के संचालन हेतु समिति का गठन किया गया जिसमें अधिवक्ता डी. एन. ओझा, अभियंता अमरेश कुमार की देखरेख में कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश अधिवक्ता इस आयोजन में मुख्य संयोजक की भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें