तालझारी पुलिस ने चोरी के 18 एंड्रॉयड व 3 आई फोन मोबाइल के साथ 5 युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर के रहने वाले कुछ लड़कों का गिरोह है जो अन्य प्रदेशों में मोबाइल फोन चोरी करने का काम करते हैं और सभी युवक भारी मात्रा में चोरी का मोबाइल फोन लेकर महाराजपुर आ रहे हैं। जहां ऐसी सूचना मिलने पर एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन करते हुए चोरी का मोबाइल फोन लेकर बाहर से महाराजपुर आने वाले युवकों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया गया। जहां इस दौरान तालझारी थाना क्षेत्र की पुलिस ने कुल इक्कीस पीस जिसमें से 18 पीस एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 3 पीस आई फोन के साथ 5 युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। उधर गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से विवो कंपनी का 3, ओप्पो कंपनी का 3, सैमसंग कंपनी का 2, रियलमी कंपनी का 3, मोटोरोला कंपनी का 2, होनर कंपनी का 1, वन प्लस कंपनी का 1, टेक्नो कंपनी का 1 एवं आई फोन का 3 मोबाइल फोन बरामद किया गया। उधर गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान अरुण कुमार उम्र 19 वर्ष पिता प्रताप महतो, संतोष महतो उम्र 33 वर्ष पिता स्व. लक्ष्मी महतो, रोहित महतो उम्र 26 वर्ष पिता स्व. नंदलाल महतो, गणेश महतो उम्र 20 वर्ष पिता स्व. अजय महतो सभी महाराजपुर एवं करन मंडल उम्र 20 वर्ष पिता शंभू मंडल घर मसकलैया के रूप में हुई है। जिसे सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस छापेमारी टीम में तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय, एएसआई चिंटू कुमार, हवलदार रामजीत यादव एवं आरक्षी संख्या 214 संतोष व आरक्षी संख्या 25 राजाराम सिंह शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें