छोटागोविंदपुर में नवयुवक काली पूजा समिति का स्वर्ण जयंती वर्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: छोटागोविंदपुर स्थित नवयुवक काली पूजा समिति के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि विधायक मंगल कालिंदी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह, शंभुनाथ सिंह, शिवशंकर सिंह, राजकुमार सिंह, पंकज सिन्हा, डॉ. परितोष सिंह सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे।

विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि नवयुवक काली पूजा समिति पिछले 50 वर्षों से निरंतर भव्य और अनुकरणीय पूजा आयोजन कर समाज में धार्मिक सौहार्द और एकता का संदेश दे रही है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को स्वर्ण जयंती वर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए माँ काली से सभी घरों में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष शंभु सिंह के स्वागत भाषण से हुई, वहीं सैलेंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश अग्निहोत्री ने कुशलतापूर्वक किया।

इस अवसर पर आशीष राय, विजय यादव, शंभु चौधरी, अशोक सिंह, राम नवमी सिंह, श्याम किशोर सिंह, राधे श्याम सिंह, रिंकू मुखिया, मृत्युंजय सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें