पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया कदमा में काली पूजा पंडालों का उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:त्योहारों की रौनक के बीच जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र में काली पूजा उत्सव की धूम शुरू हो गई है। रविवार को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा स्थित पंचवटी क्लब श्री श्री काली पूजा कमेटी, यंग बॉयज क्लब, और मिलन समिति मैदान में जमशेदपुर टाइगर्स क्लब द्वारा निर्मित भव्य काली पूजा पंडालों का विधिवत उद्घाटन किया।

बन्ना गुप्ता ने पूजा-अर्चना कर मां काली से प्रदेशवासियों के जीवन में सफलता, सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा माहौल धार्मिक आस्था से सराबोर नजर आया।

अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने कहा, “काली पूजा, दीपावली, गोवर्धन पूजा और छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। ये पर्व हमें एकता, सहयोग और सकारात्मकता का संदेश देते हैं।” उन्होंने सभी देशवासियों को इन पर्वों की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य, स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें