गोलमुरी जॉगर्स पार्क में काली पूजा का भव्य शुभारंभ, काल्पनिक गुफा थीम बना आकर्षण का केंद्र

SHARE:

Jamshedpur : गोलमुरी जॉगर्स पार्क में नवयुवक चेतना मंच द्वारा आयोजित भव्य काली पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार देर शाम धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में विधायक पूर्णिमा दास साहू, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, पूर्व डीएसपी कमल किशोर, भाजपा नेता बबुआ सिंह, चिंटू सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, बलबीर मंडल, अधिवक्ता पवन तिवारी, नकुल तिवारी एवं वृद्धाश्रम की मातृशक्तियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पूजा की शुरुआत की।

इस अवसर पर मंच के संस्थापक मंटू तिवारी, अप्पू तिवारी, पप्पू कुमार, ऋषभ सिंह, जे.पी. सिंह, पप्पू उपाध्याय, मुन्ना चौबे, श्रीनिवास तिवारी, ऋतिक चौबे, विशु सिंह, राजेश ओझा, अशोक राय समेत समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस वर्ष पूजा पंडाल को काल्पनिक गुफा की अनूठी थीम पर सजाया गया है। गुफा के भीतर अलादीन का चिराग, कंकाल, भूतों की प्रतिकृति और भव्य विद्युत सज्जा दर्शकों को अलौकिक अनुभव प्रदान कर रही है। श्रद्धालु इसे झारखंड का सबसे आकर्षक थीम आधारित पंडाल बता रहे हैं।

उद्घाटन के दौरान विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा, “नवयुवक चेतना मंच हर वर्ष भव्यता के साथ सामाजिक एकता का संदेश देता है। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।”

समिति सदस्य अप्पू तिवारी ने बताया कि 22 अक्टूबर की दोपहर से भव्य महाप्रसाद का आयोजन होगा, जिसमें 3 हजार से अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। पूजा परिसर में सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर और भक्तों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। गोलमुरी क्षेत्र में यह काली पूजा केवल श्रद्धा का नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और युवा शक्ति की संगठित पहल का प्रतीक बनकर उभर रही है।

Leave a Comment