सिटी आई केयर का हुआ शुभारंभ, आधुनिक नेत्र जांच और उपचार सुविधाओं का मिलेगा लाभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: शहर के कॉलेज रोड स्थित गुहा मार्केट में गुरुवार को सिटी आई केयर का भव्य उद्घाटन किया गया। जहां इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास यादव एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता मो. आफताब आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्लिनिक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सह व्यवसायी मो. रियाजुल अंसारी, मो. शमीम उर्फ चांद, डॉ. मो. इमरान, मो. गुड्डू, मो. शमशाद आलम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उधर उद्घाटन के बाद अतिथियों ने सिटी आई केयर द्वारा उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक नेत्र जांच और उपचार सुविधाओं की सराहना की। जहां उद्घाटन के दौरान संस्थान के संचालक हाजी मो. रियाज ने बताया कि इस सेंटर में अत्याधुनिक उपकरणों से नेत्र परीक्षण, चश्मा निर्माण और आंखों से जुड़ी समस्याओं का समुचित समाधान किया जाएगा।आगे उन्होंने कहा कि सिटी आई केयर का उद्देश्य साहिबगंज और आसपास के लोगों को बेहतर और सुलभ नेत्र चिकित्सा सेवा प्रदान करना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें