साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चानन गांव निवासी जगदीश मंडल के पुत्र भोला मंडल रोज की तरह सोमवार को भी मजदूरी करके अपने घर आया और इसके बाद वह शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच चानन गंगा घाट पर स्नान करने के लिए चला गया। जहां गंगा नदी में स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और गंगा नदी के तेज धार में कही लापता हो गया। उधर गंगा नदी में स्नान करने के दौरान लापता हुए युवक की जानकारी परिजनों व स्थानीय लोगों ने गंगा नदी थाना क्षेत्र की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मोटर वोट के जरिए गंगा नदी के किनारों पर लापता युवक की काफी खोजबीन की मगर उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। उधर मंगलवार दोपहर 3 बजे तक घटना के 22 घंटे बीत जाने के बाद भी लापता हुए युवक का कुछ भी पता नहीं चल पाया था। जहां गंगा नदी थाना क्षेत्र के एएसआई राम प्रवेश दास अपने साथ अन्य पुलिस जवानों को लेकर खोजबीन कर रहे थे। उधर घटना को लेकर लापता हुए युवक की पत्नी पबिता देवी ने बताया कि उसके पति मजदूरी का काम किया करते थे। जहां सोमवार को मजदूरी का काम करने के बाद वो अपने घर आया और गंगा नदी में स्नान करने की बात कहकर चानन गंगा घाट आ गया। उधर जब काफी देर गुजर जाने के बाद भी उसके पति घर वापस लौटकर नहीं आए तो स्थानीय लोगों को शक हुआ कि वो गंगा स्नान करने के दौरान कही लापता हो गया है। उधर लापता युवक भोला मंडल तीन बेटी और दो बेटा के पिता है जहां इस घटना के बाद से उनकी पत्नी और बच्चे का रो रोकर बुरा हाल है। उधर खबर लिखे जाने तक भोला मंडल का कोई पता नहीं चल पाया था। जहां गंगा नदी थाना क्षेत्र की पुलिस घटनास्थल पर डेरा जमाए हुए थी और गंगा नदी में लापता युवक की तलाश में जुटी हुई थी।









