जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने तोड़ंगहातू गोप टोला में 100 केवी ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa: बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए जगन्नाथपुर प्रखण्ड के तोड़ंगहातू गोप टोला में 100 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन जगन्नाथपुर के विधायक सह झारखंड विधानसभा के सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक श्री सोनाराम सिंकु ने किया।

उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक सिंकु ने कहा कि क्षेत्र के हर घर तक निर्बाध बिजली पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में गाँव के अन्य टोला-मुहल्लों में भी बिजली की समस्या को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रखण्ड अध्यक्ष लालित कुमार दोरायबुरू, तोड़ंगहातू पंचायत मुखिया रविन्द्रनाथ तियू, मकरध्वज सरदार, राजू हेम्ब्रम, रंजन गोप, धनमन लागुरी, मनोज सिंकु, नीलांबर गोप, लक्ष्मीनारायण गोप, बुधराम लागुरी, विनोती देवी, सरस्वती देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने विधायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर लगने से अब क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें