विधायक सोनाराम सिंकु ने टाटा माइंस अस्पताल में इलाज की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

SHARE:

Guwa। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत टाटा माइंस अस्पताल में इलाजरत कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश प्रजापती और नरेश बारीक का हालचाल जानने शुक्रवार को जगन्नाथपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु अस्पताल पहुंचे।

विधायक ने मौके पर अस्पताल प्रबंधन से इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली और उपस्थित सीएमओ नोवामुंडी को निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि “रोगियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। हर आवश्यक चिकित्सीय सुविधा तुरंत मुहैया कराना अस्पताल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

विधायक ने वार्डों का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता और दवा आपूर्ति की स्थिति पर भी संतोष जताया, साथ ही स्टाफ को संवेदनशीलता के साथ मरीजों से व्यवहार करने की नसीहत दी।

इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप प्रधान, रघुनाथ राउत, मोहम्मद जावेद, विश्वकर्मा दास, विलास प्रजापति, हसलुद्दीन खान, सूरज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment