राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू का संगठन सशक्तिकरण दौरा — नौ जिलों में करेंगे प्रवास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू आगामी 5 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक नौ दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। इस बात की जानकारी राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सह टीएसफोर झारखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना और अधिक से अधिक क्रियाशील सदस्यता अभियान को गति देना है।

सुनील साहू अपने प्रवास के दौरान क्रमशः गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों का दौरा करेंगे।
प्रत्येक जिले में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन विस्तार की रूपरेखा तय की जाएगी।

मनोज गुप्ता ने बताया कि दौरे के दौरान कुछ जिलों में झामुमो, बसपा और अन्य दलों के कई नेता अपने समर्थकों सहित राजद में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रवास समाप्ति के बाद संगठन विस्तार की दूसरी सूची जारी की जाएगी, जिससे झारखंड में राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ की पकड़ और मज़बूत होगी।

राजद कार्यकर्ताओं में इस दौरे को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और प्रदेश भर में साहू के स्वागत की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें