सरयू राय ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को अपनी विधायक निधि से 1 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से संचालित होने वाली 30 योजनाओं का शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम मानगो नगर निगम परिसर में संपन्न हुआ।

इसके साथ ही विधायक राय ने 15वें वित्त आयोग, नगर विकास विभाग और विधायक निधि के अंतर्गत 2 करोड़ 5 लाख 26 हजार रुपए की लागत से पूर्ण हुई योजनाओं का उद्घाटन भी किया। जिन योजनाओं का उद्घाटन किया गया, उनमें—

कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नं. 2 स्थित जटाधारी मंदिर प्रांगण में किचन शेड निर्माण,

कदमा शास्त्रीनगर रोड नं. 3 में जॉगर्स पार्क का सौंदर्यीकरण,

सोनारी के कैलाश सरोवर का जीर्णोद्धार,

सोनारी पंचवटीनगर स्थित सार्वजनिक शिव-पार्वती मंदिर में शेड निर्माण कार्य शामिल हैं।


इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि मानगो नगर निगम को विकास योजनाओं की शुरुआत में देर नहीं करनी चाहिए। निगम द्वारा उन्हें केवल सूचना दी जानी चाहिए कि कार्य प्रारंभ हो चुका है, इसके बाद उनके प्रतिनिधि समय-समय पर कार्य की रफ्तार और गुणवत्ता की निगरानी करेंगे।

कार्यक्रम में मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अकीब जावेद, सहायक अभियंता मयंक शेखर, सिटी मैनेजर निशांत कुमार, कनीय अभियंता महेश कुमार, मानस सतपति, उदय शंकर, विनोद राय, सुबोध श्रीवास्तव, अशोक चौहान, पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, संतोष भगत, संजय मुखर्जी, मुकेश कुमार, निसार अहमद, विजेंद्र सिंह, संतोष चौहान, मनोज गुप्ता, मनोज राय, अंकेश श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.