जमशेदपुर में विजया दशमी पर महिलाओं ने सिंदूर खेलकर दी माँ दुर्गा को विदाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : विजयादशमी के अवसर पर सोनारी स्थित कलिंगा दुर्गा पूजा पंडाल में माँ दुर्गा को भावुक विदाई दी गई। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने माँ दुर्गा की प्रतिमा पर सिंदूर अर्पित किया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सुबह से ही पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। ढाक की थाप, शंख और घंटे की ध्वनि से पूरा वातावरण आस्था और भावनाओं से सराबोर हो गया।

विदाई के क्षण भावुक रहे और कई भक्तों की आंखें नम हो गईं। श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि अगले वर्ष फिर धूमधाम से घर-घर और पंडालों में आगमन करें।

जमशेदपुर की दुर्गा पूजा अपनी भव्यता और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए जानी जाती है। इस बार भी सिंदूर खेला की रस्म ने विजया दशमी को और यादगार बना दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.