Jamshedpur : महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर हिन्द कुष्ठ आश्रम, बर्मामाइंस में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, सेवा आश्रम के मुखिया श्री मनोज भगत, हिन्द कुष्ठ अस्पताल से निमाई मंडल, डेमियान फाउंडेशन के दुर्योधन बागती और आश्रम के मुखिया तथा वासी उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव महतो ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए गांधी जी के आदर्शों, सत्य और अहिंसा के संदेश को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।









