झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर गांधी घाट स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी नेता फैयाज खान ने कहा कि पूरे विश्व में भारत को जो पहचान मिली, वह महात्मा गांधी जी की देन है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बिना तलवार और ढाल के अहिंसा के सिद्धांत के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फैयाज खान ने कहा कि “अहिंसा परमो धर्म” का सिद्धांत गांधी जी का मार्गदर्शन था। उन्होंने आलोचना की कि जो लोग आज उनके कद को गिराना चाहते हैं, वे स्वतंत्रता संग्राम के समय अंग्रेजों के चाटुकारिता में लगे हुए थे।

साथ ही झामुमो जिला समिति की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्र सदस्य शेख बदरूदीन, फैयाज खान, उमानाथ झा, प्रीतम हेंब्रम, रमेश मुर्मू, विश्वनाथ महतो, सबिता दास, दुर्गा बोपाई, फते चंद टुडू, प्रभात सिंह, बबलू खान, मोहम्मद मुस्ताक, पिंटू चौधरी, रंजीत देव, विधा प्रमाणिक, जोगेश्वर किस्कू, गणेश तांती, ए. डी. कन्दिर और डी. राकेश राव सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें