साकची में शहीद भगत सिंह की जयंती शहादत दिवस के रूप में मनाई गई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना राव के नेतृत्व में साकची पलंग मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर चिन्ना राव ने कहा कि शहीद भगत सिंह के शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। ऐसे वीर शहीदों के कारण ही आज हमारा देश आजाद हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को भी भगत सिंह जैसे देश के प्रति निष्ठा रखने वाले वीरों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, जिला महामंत्री अविनाश यादव, असंगठित कामगार के महानगर अध्यक्ष मनीष चंद्रवंशी, बंटी पांडे, परवेज आलम, राजू कुमार, जयप्रकाश सिंह सहित अन्य कांग्रेस एवं युवा नेता मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.