तेज रफ़्तार महिंद्रा एसयूवी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में राउरकेला रेफर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha : शनिवार को छोटानागरा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर-छोटानागरा मुख्य मार्ग पर चुरगी के पास एक तेज रफ़्तार महिंद्रा एसयूवी (बॉटल ग्रीन रंग) ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय आज़ाद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद एसयूवी में सवार लोग घायल को तुरंत मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के बाद वहां से चुपचाप फरार हो गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राउरकेला अस्पताल रेफर कर दिया।

आजाद हुसैन, मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रामधनी चौक स्थित खान मोहल्ला के निवासी हैं। वे शनिवार को बाइक पर छोटानागरा साप्ताहिक बाजार जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना में उनका बायाँ पैर टूट गया और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने वाली महिंद्रा एसयूवी पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष का नेम प्लेट लगा हुआ था। हादसे के बाद स्थानीय लोग और परिजन फरार वाहन व उसके सवारों की तलाश में जुटे हुए हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.