मानगो में जाम से राहत के लिए फ्लाईओवर निर्माण उपकरण हटाने की मांग : विकास सिंह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मानगो में जाम की समस्या लगातार बनी हुई है और जिला प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। इस बीच भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि अखबारों में प्रकाशित खबर के अनुसार दुर्गा पूजा के दौरान फ्लाईओवर निर्माण कार्य को बंद करने की बात कही गई है, लेकिन केवल इससे जाम की समस्या खत्म नहीं होगी।

विकास सिंह ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य के लिए बड़े-बड़े उपकरण सड़क किनारे और बीच में खड़े हैं, जिससे सड़कों की चौड़ाई कम हो गई है और जाम की मुख्य वजह यही है। उन्होंने कहा कि धरातल पर आए बिना सुर्खियों में बने रहने के लिए केवल बयानबाजी की जा रही है, जबकि असल समस्या उपकरणों के कारण है।

उन्होंने उपायुक्त से निवेदन किया कि यदि दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को वास्तविक राहत देनी है तो निर्माण कार्य में लगे सभी उपकरणों को अस्थायी रूप से हटा दिया जाए। तभी जाकर मानगो की जनता को जाम से राहत मिल पाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.