खरसावां थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने शनिवार को खरसावां थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के अभिलेखों की गहन जांच की और लंबित कांडों, वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की के त्वरित निष्पादन के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।

एसपी ने वारंटियों और फरारियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाने, बैंक और एटीएम पर विशेष निगरानी रखने, अड्डाबाजी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्ती करने का आदेश दिया। साथ ही दुर्गा पूजा पर्व पर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने थाना क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.