जमशेदपुर में सत्यम सिंह का भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : करनडीह-घाघीडीह मंडल कांग्रेस के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह के नेतृत्व में प्रेमकुंज चौक स्थित माझी बागान में झारखंड यूथ आईएनटीयूसी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर आयोजित सभा में भारी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सत्यम सिंह को अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित करने से हुई। पंचायत प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और जोश का माहौल रहा।

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस महासचिव राजा ओझा ने कहा, सत्यम सिंह के नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा प्राप्त करेगा और युवाओं की आवाज और बुलंद होगी। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने मजदूरों से 8 घंटे के बजाय 12 घंटे काम कराने की प्रथा समाप्त करने की मांग उठाई और कहा कि इस मुद्दे पर अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर मजदूरों के समर्थन में आंदोलन भी किया जाएगा।


नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि वे ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने मजदूरों और स्थानीय जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने तथा जल्द ही कमेटी का विस्तार करने की घोषणा की।

सभा में वक्ताओं ने सत्यम सिंह के संघर्षशील व्यक्तित्व और जुझारू नेतृत्व की सराहना की और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, जिला कांग्रेस महासचिव राजा ओझा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य लखन सिंह, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि भवनाथ सिंह, राजकुमार सिंह, रवि चौबे, बसंत ठाकुर, सोनी सिंह, पिंकी देवी सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.