प्रो. डॉ. रश्मि सिंह “बैस” अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की निर्विरोध राष्ट्रीय महामंत्री चुनी गईं

SHARE:

Jamshedpur : प्रो. डॉ. रश्मि सिंह “बैस” को अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा का निर्विरोध राष्ट्रीय महामंत्री (महासचिव) चुना गया है। यह घोषणा वाराणसी के लंका स्थित होटल सर्वेश्वरी में आयोजित संगठन की त्रैवार्षिक बैठक में की गई।

नेपाल से पधारी निर्वाचन पदाधिकारी आभा सेतु सिंह एवं चंबल से पधारी निर्वाचन पर्यवेक्षक सुश्री सीमा परिहार ने संयुक्त रूप से डॉ. रश्मि सिंह “बैस” के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) माननीय कमलावती सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने प्रो. रश्मि सिंह “बैस” को अपने हाथों से सम्मानित किया।

सतना (मध्यप्रदेश) की निवासी प्रो. रश्मि सिंह “बैस” इससे पहले संगठन में मध्यप्रदेश वीरांगना की कार्यकारी अध्यक्ष और राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव के रूप में सफलतापूर्वक कार्य कर चुकी हैं। संगठन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ. एम.एस. सिंह “मानस” ने उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री के साथ-साथ केंद्रीय कार्यालय की प्रभारी एवं मध्यप्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी है।

कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की उपाधि प्राप्त प्रो. रश्मि सिंह “बैस” वर्तमान में गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज, सतना में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ. एम.एस. सिंह “मानस”, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रंभा सिंह और पूरी कार्यकारिणी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रो. रश्मि सिंह “बैस” के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Leave a Comment