टाटा स्टील यूआईएसएल ने 671 कर्मचारियों को 6.67 करोड़ का वार्षिक बोनस देने की घोषणा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, त्यौहारी मौसम से ठीक पहले टाटा स्टील यूआईएसएल ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 671 पात्र कर्मचारियों को कुल 6.676 करोड़ रुपये का वार्षिक बोनस देने की घोषणा की है।

शनिवार को टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन और टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन के बीच एक द्विपक्षीय समझौता हुआ। इस समझौते पर कंपनी के एमडी ऋतुराज सिन्हा और यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और यूनियन प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

कंपनी की बोनस नीति प्रदर्शन आधारित है। इसमें टैक्स से पहले का लाभ (PBT), सुरक्षा प्रदर्शन, शिकायतों का समाधान, ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन लॉस, बिना बिल वाला पानी, ग्राहक संतुष्टि, और उत्पादकता जैसे कारक शामिल हैं। इन मानकों पर बेहतर प्रदर्शन से कंपनी को रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिली है।

गौरतलब है कि तय बोनस चार्ट के अनुसार राशि 6.27 करोड़ रुपये निर्धारित थी। लेकिन कर्मचारियों के स्वच्छ सर्वेक्षण, डिजिटल पहल और लागत में कमी में योगदान को देखते हुए बोनस बढ़ाकर 6.676 करोड़ रुपये कर दिया गया।

त्यौहारी सीजन को देखते हुए यह बोनस जल्द ही कर्मचारियों को वितरित किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें