बागबेड़ा में मोटर पार्ट्स शॉप में भीषण आग, दुकान मालिक झुलसे, लाखों का नुकसान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हहरगुट्टू प्रेमकुंज के पास बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक मोटर रिपेयरिंग व पार्ट्स शॉप में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के क्रम में दुकान मालिक संतोष कुमार झुलस गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बागबेड़ा स्थित संतोष गैरेज में पूजा-अर्चना करने के बाद मालिक संतोष कुमार गैरेज बंद कर घर चले गए थे। गैरेज में रखे दिए से अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

सूचना मिलते ही संतोष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन इस दौरान वे स्वयं आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया, हालांकि गैरेज का सारा सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का अनुमान लाखों रुपये लगाया जा रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग और बागबेड़ा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि इतनी बड़ी घटना की सूचना देने के बावजूद न तो बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और न ही अग्निशमन विभाग के कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर आए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें